नैनीताल, जनवरी 30 -- नैनीताल l मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दो फरवरी को प्रगतिशील भोजनमाता संगठन हड़ताल करेगा l जिसके लिए संगठन नैनीताल में पोस्टर लगा रहा है। भोजन माता संगठन नैनीताल इकाई की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजन माताओं का मानदेय 100 रुपए प्रतिदिन है l उन्हें महीने में 3000 रुपए मानदेय मिलता है l भोजन माता खाना बनाने के साथ ही विद्यायल में साफ सफाई, खाना परोसती हैं। दो फरवरी को भोजन माता संगठन मानदेय 5000 रुपए करने, विद्यालय में छात्र संख्या कम होने पर भोजन माता को न निकालने की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में प्रदर्शन कर हड़ताल करेंगी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.