बेगुसराय, जनवरी 11 -- बरौनी। ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी द्वारा रनिंग स्टाफ की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बरौनी जंक्शन स्थित संयुक्त क्रू लॉबी के समक्ष चल रहा धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान रनिंग कर्मियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया। वक्ताओं ने कहा कि गुड्स लॉबी सिमरिया स्थानांतरण को लेकर रनिंग कर्मियों में आक्रोश है। रेल प्रशासन जब तक सिमरिया लॉबी स्थानांतरण का आदेश रद्द नहीं करेगी तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर शाखा सचिव प्रदीप कुमार, नवल चौधरी, मुकेश कुमार यादव, मदनलाल कुमार, राजू कुमार, मनोज कुमार, पीआर झा, प्रवीण, अमित सिंह, सुदामा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.