जहानाबाद, मार्च 9 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मांगों को लेकर सोमवार को बिहार ड्राईवर एसोसिएशन के आह्वान पर शहर में चालकों ने धरना प्रदर्शन किया। चालक संघ के सदस्यों ने शहर के कनौदी रिलायंस पंप से प्रदर्शन करते हुए कारगिल चौक तक पहुंचे। जहां पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ड्राईवर एसोसिएशन के सदस्यों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के सदस्यों का कहना था कि रोड एक्सीडेंट मेंं होने वाले ड्राइवर की मृत्यु को आपदा के श्रेणी में शामिल किया जाए । ड्राइवर और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का व्यवस्था किया जाए। दुर्घटना में मौत पर 20 लाख ,अपंगता पर 10 लाख ,और दुर्घटना में मुफ्त चिकित्सा का व्यवस्था किया जाए, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाए एवं दुर्घटनाएं मौत होने पर उन्हें आश्रित को तत्क...