रुद्रपुर, मई 12 -- खटीमा, संवाददाता। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा खटीमा की ब्लॉक कार्यकारिणी और सदस्य शिक्षकों ने मंगलवार को तहसील प्रांगण में एकत्र होकर अपनी 13 सूत्रीय मांगों और टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। शिक्षकों ने ज्ञापन में टीईटी अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग उठाई। साथ ही उच्चीकृत विद्यालयों के पृथक संचालन, न्यूनतम तीन पदोन्नति, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, अंतरराज्यीय स्थानांतरण की सुविधा, गोल्डन कार्ड से ओपीडी उपचार की सुविधा, चयन और प्रोन्नत वेतनमान पर वेतन वृद्धि सहित 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता खत्म...