हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। गुरुवार को सुबह से बैंकों में मांगो को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इस कारण कामकाज प्रभावित हुआ। बैंक में पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ बैंकों में कामकाज हुआ तो कुछ बैंकों में पूरी तरह से कामकाज बंद रहा। हाथरस जिले में सौ से अधिक बैंको के अलावा 96 एटीएम हैं। इनकी मदद से हर रेाज करोड़ो रुपये का लेनदेन का काम होता है। गुरुवार को बैंकों में कर्मचारी श्रम हितों की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। सुबह से नियत समय पर बैंकें खुली। बैंक खुलने के साथ लोग बैंक पहुंचे। काफी देर तक काउंटरों पर इंतजार करते रहे। लोग काम का होने का इंतजार करते रहे। कुछ बैंकों में सुबह से शाम तक कर्मियों ने हड़ताल के चलते काम नहीं किया। जिले की कई बैंकों में काम किया गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एटीएम...