चंदौली, अप्रैल 4 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर की जन संघर्ष समिति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकालकर गांधी पार्क में सभा की। सभा के दौरान नगर पंचायत प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन जलकर और गृह कर के बड़े हुए टैक्स के नाम पर लोगों से वसूली कर रही है। जिनके घर में नलों का कनेक्शन नहीं है उन्हें भी जलकर की रसीद पकड़ा दी जा रही है जो न्याय संगत नहीं है। वक्ताओं ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर पूर्व की बकाया धनराशि वसूले जाने की प्रक्रिया को बंद करने, नगर में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर से मनमाना बिजली का बिल वसूलना बंद करने, नगर में खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मत कर पेयजल उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.