मांगों को लेकर चूड़ी कारखानों में श्रमिकों की हड़ताल, हंगामा
फिरोजाबाद, मई 12 -- कांच नगरी के चूड़ी कारखानों में श्रमिकों की मंगलवार की सुबह हड़ताल हो गई। पोट फर्नेश के चूड़ी कारखानों के कारीगरों ने पगार बढ़ाने और काम के घंटे 8 किए जाने की मांग को लेकर अपने औजार छोड़ दिए। श्रमिकों के समूह ने शहर में घूमकर पोट फर्नेश के चूड़ी कारखानों में काम बंद करा दिया। श्रमिकों ने जमकर हंगामा काटा। शहर में मंगलवार की सुबह औद्योगिक अशांति के हालात उत्पन्न हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को समझा कर घर वापस भेज दिया। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में भाऊ का नगला स्थित एक कारखाने से श्रमिकों की अघोषित हड़ताल शुरू हो गई। इसके बाद हड़ताल कर रहे श्रमिकों ने काम बंद कर नारेबाजी की और उनका रुख शहर की ओर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.