लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- महेवागंज, संवाददाता। पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान व अर्ली प्रजाति के गन्ने को सामान्य में तौले जाने से नाराज किसान रविवार दोपहर डोंगे में कूद गए। इसके बाद उन्होंने चीनी मिल बंद करवा दिया। चीनी मिल बंद होने से मिल प्रबंधन ने मान मनौव्वल शुरू कर दी। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। काफी देर तक वार्ता के बाद किसान माने। बजाज ग्रुप की खांभारखेड़ा चीनी मिल पर पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान को लेकर रविवार की दोपहर किसान लामबंद हो गए। मिल पहुंचे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद किसान मिल के डोंगे में कूद गये। जिससे चीनी मिल बंद करना पड़ा। चीनी मिल बंद होने से मिल प्रबंधन के हाथ पांव फूल गये। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन अर्ली प्रजाति का गन्ना तौलने के बाद बाउचर सामान्य प्रजाति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.