गिरडीह, मार्च 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। एसडीएम, बीडीओ एवं निबंधन पदाधिकारी के स्थायी पदस्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले 12 मार्च को आयोजित पदयात्रा व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व गांवों में यूनियन के सदस्यों के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को नगलो, मधगोपाली, खैरागढ़हा, लोहेडीह, निमियाघाट, चपरखो, नगरी, कोरियाडीह, चकरबरई, खुटा, जामतारा आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। यूनियन के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि पदाधिकारियों के स्थायी पदस्थापना नहीं होने से महीनों से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुभाष पंडित, महासचिव रवींद्र कुमार, जिला प्रवक्ता सौरभ विश्वकर्...