लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- बीते दिनों पलिया कोतवाली क्षेत्र में शारदा नदी पर चल रहे अवैध खनन को रोकने का प्रयास करने वाले सिख समाज व अतरिया गांव वासियों के बीच मारपीट हो गई थी। इस हमले में एक सिख बुजुर्ग की पगड़ी उछालने का आरोप भी लगा था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम अतरिया निवासी तमाम ग्रामीण गांव में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था की एक तो हमारे साथ मारपीट गई की गई साथ ही हम पर मुकदमे भी दर्ज किए गए, जो कि सरासर गलत है। इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं की दर्ज किए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की जाए और अगर दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे लाइन के पास स्थित पुलिया जो कि हर बार बाढ़ के दौरान कट जाती है, इसको सही कराया जाए। इस दौरान धरने म...