मांगों को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का प्रदर्शन
मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले के जमालपुर और राजगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। मांग पत्र में सभी पात्र लोगों का जॉब कार्ड बनाने, न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये करने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, ग्राम सभा की भूमि पर बसे लोगों को पट्टा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही ओवरलोड वाहनों और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। बीडीओ रक्षिता सिंह को ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष रामकृत बियार, भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, पारस सिंह, दिनेश बियार, भरतलाल बिंद, महंगी पासवान, तेतरा देवी, सुशीला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.