मांगों को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन, डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन जिला इकाई ने कोटेदारों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष करनपाल सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कोटेदारों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि कोटेदारों से जमा कराए गए जूट के बोरों का भुगतान कराया जाए। उपभोक्ताओं को बांटे गए निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का बाकी चल रहा लाभांश भुगतान जल्द किया जाए। कोटेदारों ने कहा कि वर्ष 2001 से 2014 तक का परिवहन लाभांश बकाया है। इसका बिल बनाना अब संभव नहीं है। इसलिए आवश्यक वस्तु निगम से रिकॉर्ड के आधार पर बिल बनवाकर खातों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.