मांगों को लेकर कॉलेजकर्मियों की हड़ताल शुरू
बेगुसराय, जुलाई 27 -- मंझौल। तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के आह्वान पर रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल के सभी कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे महाविद्यालय में दिनभर कामकाज बाधित रहा। कॉलेज के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न कार्य में छात्र-छात्राओं को परेशान हुई। मौके पर संघ के अध्यक्ष दीपक, अमरजीत कुमार, रोहित कुमार, दिवाकर कुमार, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, मनोज कुमार, नीतीश कुमार, प्रेम रंजन कुमार, अनिल राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.