नोएडा, मार्च 9 -- नोएडा, संवाददाता। कामगार वर्ग को बिजली प्रदान किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना सेक्टर-16 स्थित ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यालय पर सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को लेकर पैदल मार्च भी निकाला। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि वर्तमान में कामगार वर्ग की भावनाओं को बिजली न प्रदान किए जाने की नियत है। ऐसे में सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-18 तक जा पहुंचे। कामगार वर्ग के लोगों द्वारा बताया गया कि उनको ऊर्जा निगम डूब क्षेत्र में बिजली नहीं दे रहा है। उनके बच्चों को पढ़ने का अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्हें पानी मुहैया नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में वह बर्बर तरीके से रहने को मजबूर हैं। भारतीय किसान परिषद द्वारा अपने दर्द को सभी को बताते हुए एक रैली सेक्टर-1...