मांगों को लेकर किसानों ने मुरादाबाद-आगरा हाईवे किया जाम
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरने पर बैठ गए। इस दौरान नाराज किसान मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पहुंच गए और करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर किसान हाईवे से हटे। देर शाम एसडीएम प्रिंस वर्मा और सीओ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, समय पर खाद उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत, खतौनी में नाम संशोधन और रुस्तमनगर सहसपुर के एसडीओ विद्युत पर किसानों के उत्पीड़न व फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के आरोपों सहित कई मांगें उठाईं।अधिकारियों यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.