जहानाबाद, मार्च 16 -- अरवल, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय के मनमानी के खिलाफ सोमवार को जिला विकास मंच के मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन अरवल प्रखंड कार्यालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। प्रदर्शन में शामिल किसान जिले के सभी पंचायत में शिविर लगाकर परिमार्जन कर खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा चौहदी का सुधार करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के सवाल पर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन धनंजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार, मंटू कुमार यादव, ओम प्रकाश कुमार, किसान नेता राम अयोध्या प्रसाद विद्यार्थी, किसान नेता राम नरेश ठाकुर एवं सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.