बिजनौर, अगस्त 20 -- गन्ना किसानों की बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, घटतौली, प्रदूषण, ओवरहाइट-ओवरलोड वाहनों सहित विभिन्न प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले आज कलेक्ट्रेट बिजनौर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।किसानों ने बिलाई चीनी मिल का भुगतान कराने, गन्ने के दाम 550 रुपये कुंतल घोषित करने आदि मांगों के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई एवं शीघ्र बैठक कराने के आश्वासन के बाद भाकियू लोकशक्ति ने अपना अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया।धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, चौधरी सतबीर सिंह, डॉ. गौरव चौधरी, चौधरी शेर सिंह, देवेंद्र प्रधान, नौबहार सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, स...