सासाराम, फरवरी 12 -- सासाराम। चार श्रम कानूनों को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा व आशा फैसलिटेटर संघ द्वारा गुरूवार को सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांगों को लेकर सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया गया। नेतृत्व संघ के जिला मंत्री लालती कुंवर व ममता संघ की सुनैना कुमारी, कूरियर संघ के जिला मंत्री महेंद्र राम, राकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर शंभूनाथ पांडेय, सोनामति कुमारी, आशा देवी, चंदा कुमारी, प्रभावती देवी, पुष्पा कुमारी, उषा कुंवर, मालती देवी, झानमती देवी, रमावती देवी, रिंकी, सुनैना, धर्मशीला, सुशीला, सविता, राजू सिंह, मनोज कुमार, आकाश जयसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.