एटा, अप्रैल 28 -- को-ऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध विरोध कर रहे है। एसोसिएशन के पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला सहकारी बैंकों में लगातार ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं, जो कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल हैं। श्रम कानूनों को नई श्रम संहिताओं से बदलने, गैर-बैंकिंग कार्यों का दबाव, अवकाश के दिनों में कार्य कराने की मजबूरी तथा राजनीतिक/विभागीय हस्तक्षेप से कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। मंगलवार को भी बताया कि काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।बुधवार को भी सभी कर्मचारी काली पट्टी/बैज धारण कर कार्य करते हुए विरोध करेंगे। 30 अप्रैल को संबंधित उप/संयुक्त आयुक्त एवं उप/संयुक्त निबंधक को ज्ञाप...