मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 1 जनवरी 2026 से पूर्व के पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के दायरे में लाने तथा अन्य प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट और चिकित्सीय सुविधाएं शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में महक सिंह, राजपाल शर्मा, फूलिसंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रेमपाल शर्मा समेत अनेक लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांग यह भी पढ़ें- Shamli ...