प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनरतले जुटे रिटायर अफसर और कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद 12 सूत्री मांग पत्र डीएम कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया।रिटायर कर्मचारियों की ओर से भेजे गए ज्ञापन की मांगों में एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवा निवृत्त पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने, 65 वर्ष आयु के पश्चात प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत की पेंशन में वृद्धि करने, पेंशन को आयकर से छूट देने और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने सहित 12 मांगे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर...