शामली, मई 18 -- शामली। नगर पालिका शामली के अधिशासी अधिकारी को सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 19 मई तक उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन अनिश्चितकालीन कार्यबंदी एवं धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। ज्ञापन में कहा गया कि यूनियन पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लगातार अनुरोध करती आ रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही दिए गए हैं और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने बताया कि 16 मई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया था। यह भी पढ़ें- ​मेरठ: नगर निगम के आश्वासन से त्रस्त आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी 22 मई से करेंगे अनिश्चितकालीन आ...