काशीपुर, मई 22 -- काशीपुर। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में 26 मई को सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। दूसरे चरण में दो जून को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में सात जून को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद चौथे चरण में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह और संचालन जिला मंत्री जयपाल सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आंदोलन करेगा एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन यहां सुभाष चंद्र, जसवंत भारती, हरिओम पारखी...