मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि वे कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं, लैब की समुचित व्यवस्था, समृद्ध लाइब्रेरी, छात्रावास की सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई बार ज्ञापन, वार्ता और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखा। हर बार प्राचार्य की ओर से टाल-मटोल रवैया अपनाया गया। इससे छात्रों में असंतोष व्याप्त है। छात्रों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और शैक्षणिक सुविधाओं के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...