धनबाद, दिसम्बर 13 -- झरिया, प्रतिनिधि। एना कोलियरी क्षेत्र व आसपास ग्रामीणों ने शुक्रवार को एना कैंटीन मे बैठक कर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के मिडिया प्रभारी कौशल वर्मा ने कहा कि प्रबंधन के लापरवाही के कारण क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या हो रही है। बीसीसीएल प्रबंधन ग्रामीण विरोधी हो गई है। जबकि यहां पर बीसीसीएल की परियोजनाएं चल रही है सीएसआर के तहत क्षेत्र के विकास का सभी कार्य बंद है। श्रमिक कॉलोनी के आवास, नाली, सड़क जर्जर अवस्था में है। पूर्व में भी ग्रामीणों ने रोजगार, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं को लेकर आंदोलन किया था। लेकिन प्रबंधन ने अनसुनी कर दिया है। बैठक में 17 दिसंबर को एना कोलियरी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। मौके पर चिंटू शर्मा, कन्हैया साव,...