आगरा, फरवरी 2 -- आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व एनसीआरएमयू के आव्हान पर सोमवार को आगरा मंडल की सभी शाखाओं ने मांग दिवस मनाया। 8वां पे कमीशन, कर्मचारियों की रीस्ट्रकचरिंग, बोनस की गणना वर्तमान पे कमीशन के अनुसार, कर्मचारियों के मां-बाप को मूलभूत सुविधाओं (पास व मेडीकल) में शामिल करने, ट्रेक मेंटेनर की पदोन्नति ग्रेड पे 4200 में करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, ब्रजपाल सिह, अभिमन्यु वर्मा, रविंद्र सिह, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.