बरेली, जून 18 -- कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की ओर से बुधवार को उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व भी मांगों को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन कार्यालय में बैठकर ही समस्या को निस्तारित कर दिया गया। अस्थाई कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न चरम पर है। ईपीएफ में भी घोटाला किया गया है। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रामपाल, दोदराम, तेजपाल, दामोदर, रामौतार, श्रीराम, राजाराम, पूरनलाल मसीह व संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...