सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जनपदीय इकाई द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर के जिला अध्यक्ष गुलाब चन्द्र मौर्य और जिला मंत्री रामविलास चौधरी के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया गया। उन लोगों ने लंबित समस्याओं संबंधी ज्ञापन भी सौंपाएनपीएस योजना से आच्छादित शिक्ष्कों, कर्मचारियों की अब तक की की गई कटौती एवं राज्यांश ब्याज सहित आगणित कर तत्काल अपडेट कराने, एनपीएस से पुरानी पेंशन स्कीम में सम्मिलित हुए शिक्ष्कों की एनपीएस राशि अविलंब उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित कराने, नियमित हुए विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने, बोर्ड परीक्षा व परिषदीय कार्यों का बकाया पारश्रिमिक अविलंब दिलाने, शिक्षक...