महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आशा कार्यकर्त्रियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौपा। मांगों पर त्वरित पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।आशा कार्यकर्त्री एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रही आशा और आशा संगिनियों का कहना था कि पूरी निष्ठा से सेवा देने के बाद भी उन्हें संतोषजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नही समय से प्रोत्साहन धनराशि भी मिल रहा है। इससे कार्यकर्त्रियों को परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। संगठन की जिलाध्यक्ष जमीनरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्त्रियां 20 वर्ष से नियमित सेवा दे रही है। गांव से लेकर शहर के लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ दिला रही हैं। गर्भधारण से लेकर जच्चा-बच्चा की देखभाल कर रही हैं। इससे शि...