सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात किया। इस दौरान विभिन्न मांगों से संबंधितों ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि धनराशि आवंटित होने के बाद भी अधिकांश आशा कर्मियों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। बताया कि भुगतान के मांग के लिए शिकायत करने पर आशा कर्मियों का उत्पीड़न व हटाये जाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। यही नहीं भुगतान की पारदर्शिता के लिए शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी सीएचसी में भुगतान का ब्यौरा भी चस्पा नहीं किया जाता। उन्होंने मांग किया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भुगतान का समस्या ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया जाए। उन्होंने बकाया भुगतान भी शीघ्र कराए जा...