रुडकी, जून 11 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों के समर्थन में तीन घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार किया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रहने से अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि निर्धारित अवधि के बाद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और मरीजों का उपचार किया। संगठन की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया गया। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त कर कहा कि लंबे समय से शासन और विभागीय स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है,...