मधुबनी, सितम्बर 10 -- मधुबनी। पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर बैंकर्स यूनियन ने तैयारी पूरी कर ली है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और सरकार के बीच बुधवार को दो बार ऑनलाइन बैठक हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद लिहाजा यूएफबीयू ने 11 सितंबर की हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। जिला संयोजक रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई है। पांच दिवसीय कार्य दिवस हमारी पुरानी मांग है, जिसे लंबे समय से टाला जा रहा है। प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) को बंद करने, आईडीबीआई के निजीकरण पर रोक और पेंशन अद्यतन करने जैसी प्रमुख मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर बैंक कर...