आरा, जुलाई 8 -- आरा। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन एसबी कॉलेज इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद आइसा का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के इंचार्ज प्राचार्य डॉ. अभिनव आनंद से मिला। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ मुन्ना कुमार ज्योति भी थे। आइसा ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। आइसा ने कहा कि अगर सात दिनों के भीतर उनकी तीन सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन कॉलेज परिसर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मुख्य मांगों में सत्र 2023-27 के सभी एससी,एसटी छात्रों एवं सभी वर्गों की छात्राओं से ली गई फीस को राजभवन के निर्देशानुसार तत्काल वापस करने, इंटर्नशिप के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने, कैंपस में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने, वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के शासी निकाय निरस्त ...