विकासनगर, अप्रैल 15 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकासनगर ब्लॉक कार्यालय और त्यूणी में धरना देकर प्रदर्शन किया। विकासनगर में जनसंघर्ष मोर्चा ने धरने को समर्थन देते हुए सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करे। धरने कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अंजुल शर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे और समाधान न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.