देहरादून, अप्रैल 22 -- पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना बुधवार को भी पौड़ी मुख्यालय में जारी रहा। कार्यकर्ता पिछले 12 दिनों से लगातार आंदोलन पर डटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी संगठन की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, जिससे आंदोलन लंबा खिंचता जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी रावत ने कहा कि जब तक मांगों पर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.