बागेश्वर, अप्रैल 28 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़/कपकोट। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता वेतन वृद्धि, टेक होम राशन की नियमित आपूर्ति, बढ़ते डिजिटल वर्कलोड में कमी और रिटायरमेंट राशि बढ़ाने की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गरुड़ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बताया कि फरवरी माह का मानदेय अभी तक पूर्ण रूप से नहीं मिला है, जिससे केंद्रों के संचालन और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। सरकार पर उनकी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टेक होम राशन समय पर और पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, वहीं कई बार एक्सपायरी सामग्री मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- गरुड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...