मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चार अप्रैल से चल रहा आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने समर्थन दिया। चार अप्रैल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष चंद्रावती के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार चल रहा है। कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इधर, आंगनबाड़ी के दूसरे गुट के पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रुकमणि धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक परिवार है। समस्यायें समान हैं। परिवार के भीतर दरार खत्म कर एकजुट होकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- आंगनबाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.