मांगों को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन
छपरा, जुलाई 6 -- आयुक्त को सौंपा ज्ञापन फोटो:10 सोमवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पटना के आह्वान पर सोमवार को सारण इकाई ने मध्यांतर में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नगरपालिका चौक से रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रमंडलीय सचिव उपेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन आयुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां सभा आयोजित कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा की अध्यक्षता मुकुंद मोहन श्रीवास्तव ने की। इस दौरान बीरेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, बीरेंद्र प्रसाद राय, रामसूरत प्रसाद यादव तथा ओमप्रकाश उपाध्याय समेत अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.