जहानाबाद, मार्च 25 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) अरवल के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान महासंघ और राजस्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरना में महासंघ के जिला संरक्षक रविशंकर सिंहा, जिलासचिव रणविजय कुमार, संयुक्त सचिव विपिन कुमार, उपाध्यक्ष विकर्ण कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, कार्यालय सचिव रामाधार चौधरी, पूर्व विधायक महानंद सिंह, माले नेता त्रिभुवन सिंह, सुऐब आलम, उपेंद्र पासवान सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इसके साथ ही राजस्व कर्मचारी संघ के ज...