मांगों को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जुलाई 30 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गुरुवार को एकत्र होकर एकेपी इंटर कालेज पहुंच गए। जहां संगठन के नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह और नगर मंत्री प्रिंस शर्मा ने बताया कि छात्राओं पर संगीत विषय लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि छात्राएं आर्ट्स की मांग कर रही हैं। ऐसे में छात्राओं की रूचि और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विषय चयन की स्वतंत्रता उन्हें मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कालेज की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी मंथन किया। साथ ही शीघ्र समाधान नहीं होने पर उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी। साथ ही कालेज की प्रधानाचार्य के नाम ज्ञापन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.