प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी व महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रजापति को सौंपा। ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओं ने धान की बिक्री में आनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों की खरीदारी न होने के साथ लालगंज इंदिरा चौक पर अतिक्रमण की समस्या, प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर विधेयक लाए जाने की भी मांग उठाई। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लालगंज में इंदिरा चौक पर वाहनों के साथ अन्य अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से अभियान चलाए जाने को कहा। ज्ञापन में हाल ही में प्रदेश के रामपुर, बाराबंकी व फतेहपुर जिलों में अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.