मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, रजिस्ट्री कार्यालय कराया बंद
मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के बैनर तले बड़ी संख्या में वकील रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके चलते दिनभर रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य प्रभावित रहे और लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं का कहना था कि कार्यालय में लंबे समय से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। दस्तावेजों के निस्तारण में देरी, कर्मचारियों की मनमानी और अन्य समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.