हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों के समाधान के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई बार वार्ता किए जाने के बाद भी कार्मिकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे कार्मिकों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। कूड़े की गाड़ी से एकत्र कबाड़ को पूर्व की भांति बेचने की अनुमति देने की मांग की गई। यह भी कहा कि जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, सिद्धार्थ चौहान, रोहित मसीह, शम्मी, अनूप कुमार, मनोज, राजेश, विशाल, चंदन बंजारी, रतन, श्याम, रोहित टांक, दिनेश, विजय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...