गिरडीह, मार्च 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी में एसडीएम व बीडीओ की पदस्थापना सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में झारखण्ड एकता किसान मजदूर यूनियन के द्वारा 12 मार्च को डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया जायेगा। प्रस्तावित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा मधुपुर, कोदवाडीह, शंकरडीह तथा लालबाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उपरोक्त गांवों में जाकर ग्रामीणों और यूनियन सदस्यों से मुलाकात की तथा आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि एसडीएम एवं बीडीओ की पदस्थापना नहीं होने से आमजनों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। साथ ही क्षेत्र में विकास की गति धीमी पड़ ...