मांगों के समर्थन में स्टेशन मास्टरों का विरोध प्रदर्शन, बैच लगाकर जताया समर्थन
कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को भारतीय रेलवे के सभी 69 मंडलों में 'डिमांड डे' मनाया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर एवं स्टेशन प्रबंधकों ने ड्यूटी के दौरान मांगों से संबंधित बैच लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कोडरमा एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भी स्टेशन मास्टरों ने बैच लगाकर अपनी मांगों के प्रति एकजुटता दिखाई। स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के सचिव विकास चंद्र यादव ने बताया कि डिमांड डे के अवसर पर कोडरमा में संजय कुमार राजन, पिपराडीह में विश्वजीत कुमार, बरही में चंदन केसरी, दिलवा में ललन कुमार समेत सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों ने बैच लगाकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- स्टेशन मास्टरों ने बैज लगाकर ऑन ड्यूटी किया प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.