अररिया, मार्च 12 -- अररिया, संवाददाता नरपतगंज अंचल छोड़कर जिले के विभिन्न अंचलों में पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बाद अब सीओ और राजस्व अधिकारी का भी सामूहिक अवकाश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सामूहिक अवकाश के कारण निवासी और आय आदि प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है। करीब पिछले एक माह से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके नतीजे में दाखिल खारिज का काम प्रभावित हो रहा था। राजस्व कर्मियों के हड़ताल के कारण दाखिल खारिज के केवल वही मामले निष्पादित हो रहे थे जिन्हें हड़ताल पर जाने के पूर्व राजस्व कर्मियों ने अपने स्तर से जांच कर आगे भेज दिया था। पर अब सीओ के सामूहिक अवकाश पर जाने की वजह से दाखिल खारिज का कोई भी मामला निष्पादित नहीं हो रहा है। अब जाति, निवासी और आय आदि प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं। अवकाश पर गये सीओ और राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.