मांगों के समर्थन में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन
वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, प्रधानाचार्य पदों में आरक्षण व्यवस्था, राजकीयकरण व्यवस्था, सेवा सुरक्षा धारा और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षकों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, महानिदेशक स्कूल शिक्षा सहित अन्य अधिकारियों को संबोधित 25 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कुंवर जीत इलाहाबादी, प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कुमार विमल, हृदय राज कपूर, डॉ. दिनेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार गौतम, कौशल कुमार कन्नौजिया, सुजीत कुमार, राम अवध कुमार, कन्हई राम, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.