बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा (माले) नेता व आरवाईए के राज्य अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में सोमवार को राज्यव्यापी आह्वान के तहत भाकपा (माले) और आरवाईए के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च भाकपा (माले) जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से शुरू होकर समाहरणालय द्वार पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, नवल किशोर सिंह, गौड़ी पासवान, इन्द्रदेव राम, अमरजीत पासवान, एहतेशाम अहमद अधिवक्ता, लड्डू लाल दास, अजय कुमार, संजय ठाकुर और गजेंद्र पंडित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...