बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- मांगों के समर्थन में भारतीय किसान सभा शेखपुरा से पटना तक करेगा आंदोलन दो अक्टूबर को पटना में संकल्प सभा तो 31 अक्टूबर को शहर में धरना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान सभा शेखपुरा से लेकर पटना तक आंदोलन करेगा। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सभा के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद ने बताया कि खेतिहर जमीन की चकबंदी करने, किसानों को सिंचाई की गारंटी देने, एमएसपी की गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों को पांच हजार रुपया का पेंशन देने व राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने की मांग को लेकर भारतीय किसान सभा लंबे समय से आंदोलन चला रहा है। अब इन्हीं मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को शहर के पटेल चौक पर धरना दिया जायेगा। जबकि, दो अक्टूबर को पटना में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ...