मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
चाईबासा, अगस्त 28 -- चाईबासा, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले गुरुवार को बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू कराने की मांग की गई। इस सम्बंध में इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 8 मार्च, 2024 को हस्ताक्षरित 12वें द्विपक्षीय समझौते 9वें संयुक्त नोट में 5 दिवसीय बैंकिंग पर सहमति दी थी और सरकार को सिफारिश भेजी थी। 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया। इस मौके पर अलग-अलग सरकारी बैंक के दिबर हेमब्रोम, सुखदेव बारी, अमित कुमार, एली अविनाश, गोपाल रॉय, रोबिनसन सिरका, आदिल अख्तर, रोशन इंदवार, बंगूर सोय किरण बोदरा, सलवानिया बनरा मुख्य रूप से शामिल थे। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.